उत्तराखंड

पिटबुल ने बुजुर्ग महिला पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Tara Tandi
9 Dec 2023 6:27 AM GMT
पिटबुल ने बुजुर्ग महिला पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
x

हरिद्वार : उत्तराखंड के रूड़की में पिटबुल कुत्ते ने एक महिला पर जानलेवा हमला किया है। पिटबुल ने महिला के शरीर को बुरी तरह नोंचा है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला का ईलाज एम्स अस्पताल में चल रहा है बुजुर्ग महिला पर पिटबुल ने किया जानलेवा हमला रूड़की में घर के बाहर से गुजर रही महिला पर पिटबुल ने अचानक से हमला कर दिया। पिटबुल ने महिला के मुंह को बुरी तरह नोंच दिया। इसके साथ ही शरीर के कई हिस्सो को भी पिटबुल ने नोंचा है। महिला की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग वहां आए और उन्होंने कुत्ते को महिला से दूर किया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

महिला के बेटे ने कुत्ते के स्वामी के खिलाफ केस दर्ज कराया
महिला को आस-पास के लोग कुत्ते से छुड़ाकर सिविल अस्पताल ले गए। जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। पिटबुल कुत्ते के मालिक के खिलाफ महिला के बेटे ने केस दर्ज कराया है। मिली जानकारी के मुताबिक ढंढेरा निवासी केला देवी अपने किसी काम से पोस्ट ऑफिस वाली गली में जा रही थी। इसी दौरान एक घर से अचानक पिटबुल कुत्ता निकला और उसने महिला पर हमला कर दिया।

पिटबुल ने महिला के शरीर को बुरी तरह नोंचा
डॉक्टरों का कहना है कि महिला के शरीर को कुत्ते ने तरह नोचा हुआ था। महिला की हालत गंभीर होने के चलते उन्होंने महिला को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले की गंभारता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया है।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story