भारत

पिटबुल ने स्ट्रीट डॉग पर किया हमला, दहशत भरा वीडियो आया सामने

jantaserishta.com
9 Oct 2023 12:17 PM IST
पिटबुल ने स्ट्रीट डॉग पर किया हमला, दहशत भरा वीडियो आया सामने
x
देखें वीडियो.
नोएडा: नोएडा में एक दहशत भरा वीडियो सामने आया है जिसमें एक पालतू खतरनाक नस्ल के पिटबुल डॉग ने स्ट्रीट डॉग पर हमला बोल दिया और उसकी गर्दन को दबोच लिया। पिटबुल का मालिक उसे लगातार जंजीर से मारता रहा लेकिन पिटबुल ने स्ट्रीट डॉग को नहीं छोड़ा। आसपास के लोगों ने इसका वीडियो बनाया और इसका विरोध भी किया।
इस घटना के बाद लोग काफी ज्यादा दहशत में हैं। यह वीडियो नोएडा के सेक्टर-53 स्थित गिझोड़ गांव का है। सेक्टर-53 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनिल कुमार ने यह वीडियो साझा किया है। उन्होंने बताया कि हमला करने वाला कुत्ता गिझोड़ गांव निवासी नरेंद्र शर्मा का है। पिटबुल खतरनाक नस्ल का डॉग है। उसे बिना गले में चैन और मास्क लगाए मलिक ने खुला छोड़ दिया था। पालतू डॉग ने बाहर घूमने के दौरान आवारा कुत्ते पर हमला कर दिया।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अपने मालिक के सामने ही दूसरे कुत्ते का गला बुरी तरह से पकड़ रखा है। मालिक के तमाम कोशिशों के बावजूद पिटबुल वहां से हटने को तैयार नहीं है। मालिक की लापरवाही के कारण आवारा कुत्ता बुरी तरह जख्मी हो गया। लोगों का कहना है कि इस मामले में नोएडा प्राधिकरण को कार्रवाई करनी चाहिए। यह कुत्ता आम इंसानों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story