भारत

पिटबुल का हमला, एक और मामला आया सामने

jantaserishta.com
11 Sept 2022 3:14 PM IST
पिटबुल का हमला, एक और मामला आया सामने
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC 

मचा हड़कंप।
लखनऊ: लखनऊ के गोमतीनगर के विरामखंड-2 में शनिवार रात घर के पास टहल रहे युवक को पिटबुल ने नोंच लिया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक पिटबुल को एक लड़का टहला रहा था। इस दौरान ही उसने अचानक पार्क में टहल रहे एक युवक पर हमला बोल दिया था। युवक जब तक खुद को बचाता, पिटबुल ने उसने हाथ पर नोच लिया। घायल युवक को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। उधर युवक पर हमले के बाद पिटबुल को टहला रहा किशोर वहां से भाग निकला। सीसी फुटेज के आधार पर युवक का पता लगाया जा रहा है। इससे पहले शुक्रवार रात को वृन्दावन कालोनी में एक युवक को कुत्तों ने नोच लिया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक विरामखंड-2 में घटना शनिवार रात 10:30 बजे हुई। यहां रहने वाला मृदुल मिश्र (20) खाना खाने के बाद अपनी मां के साथ टहल रहा था। वहीं पर तीन चार लोग अपने कुत्ते को टहला रहे थे। इन्हीं में एक किशोर पिटबुल के साथ था। अचानक यह पिटबुल उसकी तरफ दौड़ पड़ा। वह कुछ समझता, तभी पिटबुल ने उस पर हमला कर दिया। मृदुल ने बचने की कोशिश की लेकिन पिटबुल ने उसके हाथ पर कई जगह नोंच लिया। पैर को भी पकड़ने की कोशिश की। लेकिन आस पास के लोग दौड़ पड़े तो वह हटा। इस बीच वहां लोगों ने मृदुल को उठाया। भाई की मदद से उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। इस अफरातफरी के बीच ही किशोर अपने पिटबुल को लेकर वहां से भाग निकला। इलाज के बाद ये लोग मौके पर पहुंचे तो वहां पिटबुल और उसके मालिक के बारे में कुछ पता नहीं चला। अब रविवार को सीसी फुटेज की मदद से उसके बारे में पता लगाया जायेगा।
वृन्दावन सेक्टर 10 में रहने वाला रवि यादव (30) अपने घर बाइक से जा रहा था। वह घर के बाहर बाइक से पहुंचा था, तभी कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया था। चार कुत्तों ने जबड़े से उसके पैर को कई जगह काटा। इस दौरान ही दो कुत्तों ने पैर को मुंह में दबाकर घसीटना शुरू कर दिया था। राहगीरों ने मदद की वरना उसे और जगह कुत्ते काट लेते। पीजीआई पुलिस को भी सूचना दी गई है। पर इसमें एफआईआर नहीं दर्ज करायी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story