
मेरठ: यूपी के मेरठ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पिटबुल कुत्ते के हमले में 11 साल की एक नाबालिग लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित रजबन मोहल्ला कैंट की है।
पीड़ित की पहचान यशिका के रूप में हुई है, जो घटना के समय घर के बाहर खेल रही थी। कुत्ते के हमले के दौरान लड़की जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद कुत्ते ने उसे नोंचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
स्थानीय लोगों ने घायल लड़की को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। परिजनों ने पुलिस में शिकायत कर पिटबुल के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सदर बाजार थाना प्रभारी शंशाक द्विवेदी ने कहा कि पिटबुल के हमले में घायल बच्ची के पिता ने शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है। कैंट बोर्ड से कुत्ता पालने से जुड़ी नियमावली की जानकारी ली जा रही है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






