भारत
OMG! मौत का गड्ढा पाउडर बनाने वाली फैक्ट्री में, 2 भाइयों की गई जान
jantaserishta.com
10 April 2025 10:49 AM IST

x
पुलिस की जांच जारी.
अलवर: अलवर के उधोग नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां पाउडर बनाने वाली फैक्ट्री में 6 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में गिरने से बिहार के दो मासूम भाइयों की मौत हो गई. मरने वाले बच्चों में तीन साल का दिवांशु उर्फ विक्की और डेढ़ साल का अंकुश राज शामिल है.
बताया जा रहा है कि दोनों सगे भाई थे और बिहार के शेखपुरा जिले के रहने वाले थे. दोनों के पिता दिलीप साहनी मजदूरी करने के लिए 10 दिन पहले अपने परिवार के साथ अलवर आए थे. दिलीप एमआईए औद्योगिक क्षेत्र की एक पाउडर बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता है और वहीं अपने परिवार के साथ रह रहा था.
सोमवार को दिलीप फैक्ट्री में काम कर रहा था और उसके दोनों बेटे विक्की और अंकुश फैक्ट्री में ही खेल रहे थे. खेलते-खेलते दोनों भाई फैक्ट्री में बने 6 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में गिर गए.
यह देखकर फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों ने दोनों बच्चों को बाहर निकाला और ईएसआईसी अस्पताल ले गए. इलाज के दौरान विक्की की मौत हो गई. वहीं अंकुश की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया, लेकिन वहां भी उसकी मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विक्की के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. दोनों मासूम बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





