भारत
सचिन पायलट ने सीएम अशोक गहलोत को लिखा पत्र, किसानों के लिए मुआवजे की मांग
jantaserishta.com
19 Jan 2023 2:57 PM IST

x
जयपुर (आईएएनएस)| राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर राज्य में चल रही शीतलहर के बीच फसल को हुए नुकसान के लिए किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। अपने पत्र में, पायलट ने कहा, हनुमानगढ़ और आसपास के क्षेत्रों की यात्रा के दौरान मैं कई किसानों से मिला, जिन्होंने शिकायत की कि हाल के दिनों में शीत लहर और पाले के कारण उनकी फसल खराब हो गई है। इसलिए मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि इन किसानों के लिए अधिकतम मुआवजे की घोषणा करें, जिससे उनके नुकसान की भरपाई हो सके।
सोमवार से पूर्व उपमुख्यमंत्री राज्य के विभिन्न हिस्सों में किसान सम्मेलन कर रहे हैं जो 20 जनवरी तक चलेगा।
पिछले तीन दिनों से वे पेपर लीक मामले में लिप्त मास्टरमाइंड को बचाने को लेकर राज्य सरकार पर हमलावर रहे हैं।
गहलोत ने हालांकि कहा कि जो पकड़े गए हैं वे मास्टरमाइंड हैं और मामले में कोई अधिकारी शामिल नहीं है।
पायलट ने कहा था, 'अगर कोई अधिकारी शामिल नहीं था, तो प्रश्नपत्र कार्यालय से बंद अलमारी से कैसे निकल गया। यह एक जादुई हरकत लगती है।'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





