भारत

पायलट की मौत, फाइटर प्लेन हुआ क्रैश

Nilmani Pal
3 April 2025 7:20 AM IST
पायलट की मौत, फाइटर प्लेन हुआ क्रैश
x
ब्रेकिंग

गुजरात। जामनगर में उस समय हड़ंप मच गया जब एक फाइटर प्लेन क्रैश हो गया. घटना सुवरडा गांव के बाहरी इलाके की है, जहां जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश होकर कई टुकड़ों में टूट गया. विमान के टुकड़े दूर तक जाकर गिरे. हादसे के बाद इलाके में धुएं का गुबार फैल गया. इस हादसे में एक पायलट की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई है.

घटना के बाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पायलट जमीन पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है और उसके आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा है. साथ ही आसपास विमान के टुकड़े बिखरे पड़े हैं और आग लगी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला. पायलट को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. वायुसेना के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और क्रैश के कारणों का पता लगाने में जुट गए.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक जामनगर के कलेक्टर केतन ठक्कर ने बताया, "जामनगर जिले में वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एक पायलट को बचा लिया गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी. वायुसेना दल, अग्निशमन दल, पुलिस और अन्य दल बचाव मौके पर मौजूद रहे. नागरिक क्षेत्र प्रभावित नहीं हुआ है. विमान खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ."



Next Story