भारत

मछली ने किया कबूतर का शिकार, यकीन नहीं है तो देखें वीडियो

Nilmani Pal
23 May 2022 6:47 AM GMT
मछली ने किया कबूतर का शिकार, यकीन नहीं है तो देखें वीडियो
x

शेर, बाघ, चीता और तेंदुआ आदि तो धरती के सबसे खतरनाक शिकारी जानवर हैं ही, वहीं मगरमच्छ और घड़ियाल आदि पानी में रहने वाले खतरनाक शिकारी जानवर हैं. इसके अलावा कुछ मछलियां भी बड़ी ही खतरनाक शिकारी होती हैं. इनमें शार्क का नाम सबसे ऊपर आता है. आमतौर पर तो शार्क समुद्र में रहने वाली छोटी मछलियों और अन्य जीवों का ही शिकार करती हैं, जबकि कभी-कभी ये इंसानों का भी शिकार कर लेती हैं, पर आजकल एक छोटी शिकारी मछली ने सबको हैरान किया हुआ है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक मछली कबूतर का शिकार करते नजर आती है. इस वीडियो ने सबको हैरान किया हुआ है, क्योंकि शायद ही आपने पहले कभी किसी मछली को कबूतर का शिकार करते देखा होगा.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कबूतर कहीं से उड़ते हुए आता है और चलते-चलते तालाब के किनारे चला जाता है. तभी पानी के अंदर घात लगाकर बैठी हुई एक मछली झट से उसका शिकार कर लेती है और उसे लेकर पानी के अंदर चली जाती है. वैसे आमतौर पर तो बड़ी मछलियां छोटी मछलियों या अन्य छोटे जीवों का शिकार करके ही अपना पेट भरती हैं, लेकिन यहां तो मछली कबूतर का शिकार करते नजर आती है. अब ऐसा नजारा देख कर इंसान हैरान नहीं होगा तो और क्या होगा.


Next Story