भारत

मप्र में पीएफआई के ठिकानों पर फिर दबिश, कई हिरासत में

jantaserishta.com
27 Sept 2022 12:58 PM IST
मप्र में पीएफआई के ठिकानों पर फिर दबिश, कई हिरासत में
x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में एक बार फिर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के ठिकानों पर दबिश दी है और कई लोगों को हिरासत में लिया है। बीते सप्ताह भी पीएफआई के इंदौर और उज्जैन के ठिकानों पर दी गई दबिश में पीएफआई के चार पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर कई दस्तावेज बरामद किए गए थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल, इंदौर व उज्जैन के अलावा कई अन्य स्थानों पर एनआईए ने मंगलवार को दबिश दी। इस कार्रवाई में राज्य की एटीएस का भी सहयोग रहा। इस कार्रवाई में बड़ी संख्या मंे संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
इससे पहले एनआईए ने इंदौर में तीन स्थानों और उज्जैन में दबिश दी थी। इंदौर के तीन स्थानों पर दबिश देकर तीन लोगों, वहीं उज्जैन में भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story