भारत

एक्ट्रेस और नेता के 'हल्दी' रस्म की तस्वीरें आई सामने, इंटरनेट पर हो रही वायरल

jantaserishta.com
30 Sept 2023 3:57 PM IST
एक्ट्रेस और नेता के हल्दी रस्म की तस्वीरें आई सामने, इंटरनेट पर हो रही वायरल
x
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को उदयपुर के 'लीला पैलेस' में शादी रचाई थी। शादी के बाद लगातार एक के बाद तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रही है। इस कड़ी में परिणीति और राघव के 'हल्दी' समारोह की फोटो सामने आई है।
फोटो में परिणीति मुस्कुरा रही हैं और राघव चड्ढा बगल में बैठे हैं। एक्ट्रेस ब्राइट पिंक कलर के आउटफिट में दिख रही हैं। उन्होंने अपने आउटफिट के साथ मैचिंग एथनिक जैकेट पेयर की थी, जिस पर मिनिमल गोल्डन कढ़ाई है। उन्होंने व्हाइट हेयरबैंड और बड़े गोल्डन झुमकों से अपने लुक को पूरा किया।
वहीं, राघव उनके बगल में बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहना है। उनके हल्दी लगी है। वे अपने दोस्तों और परिवार से घिरे हुए बैठे हैं। फोटो परिणीति के एक फैन पेज द्वारा साझा की गई थी।
इससे पहले, शुक्रवार को परिणीति ने अपने सोशल मीडिया पर वेडिंग सेरेमनी से एक स्पेशल क्लिप साझा की थी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, ''मेरे पति के लिए, सबसे महत्वपूर्ण गाना जो मैंने गाया है... 'तेरी ओर चलना, बारात से छिपना' ये शब्द गाना... मैं भी क्या कहूं..ओ पिया, चल चलें आ।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story