'नशेड़ी' कार्यकर्ता की तस्वीर: जब बीजेपी नेता ने दिया लिखित माफीनामा, कर दी ये गलती

गांधीनगर. गुजरात (Gujarat) में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है जिसमें आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के दफ्तर में एक आदमी बेसुध लेटा हुआ है. इस आदमी को भाजपा (BJP) के कई नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट्स की तस्वीर में देखा जा सकता है. भाजपा नेताओं ने दावा किया कि यह व्यक्ति आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है और शराब पीकर बेसुध पड़ा हुआ है. हालांकि जब इस मामले की जांच पड़ताल हुई तो बीजेपी को ही माफी मांगनी पड़ी. बताया गया कि यह तस्वीर राज्य स्थित सूरत के गोपीपुरा इलाके में आम आदमी पार्टी की है. इसमें एक आदमी दफ्तर के अंदर सोफे पर पैरा फैला कर लेटा हुआ है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





