भारत

अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी पिकअप, दो घायल

Santoshi Tandi
2 Nov 2023 11:10 AM GMT
अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी पिकअप, दो घायल
x

चंबा। जिला चंबा के सलूणी-सुंडला मार्ग पर भतीयुंड के पास एक हादसा पेश आया है जहां मटर की फसल से लदी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर खड्ड में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक और वाहन मालिक दोनों घायल हुए हैं। घायलों की पहचान चालक सुरिंदर कुमार और मालिक अश्वनी कुमार मन्हास निवासी डांड तहसील सलूणी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अश्वनी कुमार मन्हास और सुरिंदर कुमार सलूणी क्षेत्र से मटर की फसल को बेचने के लिए बाहरी राज्य की सब्जी मंडी में जा रहे थे। इसी दौरान भतीयुंड के पास पहुंचते ही चालक पिकअप से संतुलन खो बैठा और पिकअप अनिंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। हादसे में पिकअप सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए।

वाहन के गिरने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस और एंबुलेंस को हादसे के बारे में सूचना दी। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया। जहां दोनों घायलों को दाखिल कर लिया गया है। फिलहाल दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story