
x
देखें वीडियो.
चमोली: बारिश का सीजन शुरू चुका है, ऐसे में पहाड़ों पर हादसों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। चमोली में एक पिकअप वाहन नंदाकिनी नदी में गिर गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, चमोली जिले के नंदानगर विकास खंड में नंदानगर-सितेल मोटर मार्ग पर बीती रात एक पिकअप वाहन नंदाकिनी नदी में जा गिरा।
पुलिस को सूचना मिली कि सीतेल रोड पर पार्किंग के पास अनियंत्रित होकर एक पिकअप वाहन रोड से नीचे गिर गया। सूचना पर थाना नंदानगर से पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पिकअप वाहन रोड से डेढ़ सौ मीटर नीचे नंदाकिनी नदी में गिरा हुआ था।
हादसे में वाहन चालक 24 वर्षीय पवन घायल हो गया। उसे सीएचसी नंदानगर लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बद्रीनाथ हाईवे 7 थाना चमोली क्षेत्रान्तर्गत छिनका के पास पहाड़ी से मलबा आने के कारण अवरुद्ध हो गया है। बद्रीनाथ और हेमकुंड आने वाले यात्री सड़क पर फंसे हुए हैं। चमोली पुलिस ने बताया कि सड़क खुलने तक यात्रियों को कर्णप्रयाग, गौचर और पीपलकोटी में रोका गया है। एनएचआईडीसीएल ने सड़क खोलने का काम शुरू कर दिया है।
Tagsनंदाकिनी नदीपिकअप वाहनचालकबद्रीनाथ हाईवे बंदबद्रीनाथ हाईवेNandakini riverpickup vehicledriverBadrinath highway closedBadrinath highway
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





