भारत

रफ्तार का कहर: साइकिल को ठोकर मारकर पिकअप वैन पलटी, 4 की मौत

jantaserishta.com
10 Feb 2023 11:09 AM IST
रफ्तार का कहर: साइकिल को ठोकर मारकर पिकअप वैन पलटी, 4 की मौत
x
गोपालगंज (आईएएनएस)| बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड में गुरुवार की रात एक पिकअप वैन ने पहले साइकिल को ठोकर मारी और फिर पलट गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, मीरगंज थाना क्षेत्र के कालोपट्टी गांव से रमेश पांडेय की बेटी का तिलक गुरुवार को उत्तर प्रदेश में गया था। रात में ही तिलक समारोह से पिकअप वाहन लौट रहा था।
मिश्र बतरहां गांव के पास पहुंचते ही, पिकअप वैन ने एक साइकिल सवाल को ठोकर मार दी। इसके बाद वैन पर से चालक का नियंत्रण खो गया और वैन पलट गई।
इस दुर्घटना में साइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप पलट जाने से उसपर सवार दो लोगों की भी जान चली गई।
हथुआ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी नरेश प्रसाद ने बताया कि मृतकों की पहचान मीरगंज थाने के कालोपट्टी गांव के विश्वनाथ चौहान, अमरजीत चौहान, फुलवरिया के मिश्र बतरहा निवासी रवि कुमार और ओम प्रकाश कुमार के रूप में की गई है।
हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story