भारत

पिकअप जीप ने बच्‍ची को कुचला, गाड़ी में लगाई गई आग

jantaserishta.com
14 May 2022 1:00 PM IST
पिकअप जीप ने बच्‍ची को कुचला, गाड़ी में लगाई गई आग
x

अलीराजपुुर: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में एक लोडिंग वाहन पिकअप जीप की चपेट में आकर एक 6 साल की बच्ची की मौत हो गई. इस हादसे से मौके पर मौजूद कुछ लोगों को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने पहले लोडिंग जीप ड्राइवर से मारपीट की. उसके बाद ड्राइवर सहित लोडिंग जीप में आग लगा दी.

घटना अलीराजपुर जिले चंद्रशेखर आजाद नगर थाना के बरझर चौराहे की है. चंद्रशेखर आजाद नगर थाना प्रभारी विजय देवड़ा के मुताबिक, कट्ठीवाड़ा से भाबरा की तरफ एक पिकअप जीप आ रही थी. तभी रास्ते में बरझर फाटे के पास जीप की टक्कर से 6 वर्षीय बच्ची का एक्सीडेंट हो गया. हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई.
वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना के बाद पिकअप ड्राइवर को अधमरा होने तक खूब पीटा. फिर उसे जीप में डाला और आग लगा दी. ड्राइवर जैसे तैसे जलती हालत में जीप से बाहर निकला. फिर वहीं मौजूद अन्य लोगों ने उस पर मिट्टी डाली और आग को बुझाया. फौरन पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई.
मौके पर मौजूद पुलिस ने सबसे पहले घायल ड्राइवर मगन को इलाज के लिए चंद्रशेखर आजाद नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया. ड्राइवर की हालत इतनी गंभीर थी कि डॉक्टरों ने उसे गुजरात रेफर कर दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story