भारत

मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत, मची चीख पुकार

jantaserishta.com
8 Jan 2022 7:18 PM IST
मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत, मची चीख पुकार
x
देखें वीडियो।

रायपुर: छत्तीसगढ़-तेलांगना बॉर्डर से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ शनिवार सुबह मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 18 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायल ग्रामीणों को तेलंगाना के एटूलनगम अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल करीब 16 ग्रामीणों को वारंगल के अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी मजदूर पलायन कर तेलंगाना के वारंगल जिले में मिर्ची तोड़ने जा रहे थे। मामला पेरूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के पापनपाल, मिड़ते समेत अन्य अंदरूनी गांव के 20 से ज्यादा ग्रामीण पिकअप से तेलंगाना जाने के लिए शुक्रवार की रात निकले थे। इस बीच पेरूर के पास पिकअप अनियंत्रित होकर बीच सड़क में ही पलट गई। इस हादसे में पिकअप में सवार कई ग्रामीण काफी दूर तक गिर गए तो कई पिकअप के नीचे ही दब गए थे।
हादसे में एक महिला लक्ष्मी तेलम की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की जानकारी आसपास के गांव के ग्रामीणों को मिली तो लोग घटनास्थल पहुंचने लगे। जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान एक और महिला मांडी तेलम ने भी दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन भी वारंगल पहुंच गए हैं। बस्तर विकास प्राधिकरण और बीजापुर जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया ने मृतकों और घायलों के परिजनों को आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story