भारत

झपकी आने से पिकअप ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, 4 लोगों की मौत

Nil dhankar
27 May 2024 12:41 PM IST
झपकी आने से पिकअप ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, 4 लोगों की मौत
x
सांकेतिक फोटो  
बड़ा हादसा

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद एक पिकअप वाहन पलट गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. इस पिकअप में कुल आठ लोग सवार थे, जोकि कानपुर से कर्नाटक की ओर जा रहे थे.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तड़के करीब साढ़े तीन बजे म्याना शहर के पास हुआ. थाना प्रभारी संजीत मावई ने बताया कि प्रथम दृष्टया वाहन के ड्राइवर को झपकी आ गई, जिसकी बाद वह डिवाइडर से टकराकर पलट गया. उन्होंने बताया कि वाहन में कुल आठ लोग सवार थे.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि विष्णु रामपाल (32), मीर चोखेवाल (30) और विकास सिंह (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने गुना जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.


Next Story