भारत

40वें के ताजिये को पिकअप ने मारी टक्कर, लोगों ने हाईवे किया जाम

Shantanu Roy
5 Sep 2023 12:07 PM GMT
40वें के ताजिये को पिकअप ने मारी टक्कर, लोगों ने हाईवे किया जाम
x
सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर के पुराने शहर में 40 में दिन के ताजिया निकालने के दौरान माहौल खराब हो गया। यहां बेकाबू एक पिकअप ने ताजिये और कुछ लोगों के टक्कर मारी दी।जिससे गुस्साएं लोगों ने जाम लगा दिया। जाम लगने से यहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी के अनुसार शाम करीब सवा सात बजे 40 वें दिन के ताजिए निकाले जा रहे थे। इसी दौरान जिला अस्पताल की तरफ से एक बेकाबू पिक अप आई और पिकअप ने ताजिए और कुछ लोगों को टक्कर मारी दी। टक्कर से कुछ लोग घायल हो गए, वहीं एक छोटा ताजिया भी गिर गया‌। इससे नाराज लोगों ने जामा मस्जिद पर जाम लगा दिया। जिसकी सूचना सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से यहां गुस्साएं लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी पिकअप ड्राइवर पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज करवाने पर अड़ गए।
ताज़िए को टक्कर लगने की खबर शहर में आग की तरह फ़ैल गई। जिसके बाद जामा मस्जिद सैंकड़ों की तादात में लोगों की भीड़ जमा गई। यहां गुस्साएं लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। यहां NH 552 के खण्डार तिराहे पर जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान यहां करीब पौन घंटे जाम लगा रहा। प्रशासन के समझाने के बाद जाम खोल दिया गया। घटना के बाद सवाई माधोपुर पुराने शहर में दहशत के माहौल देखा गया। इस दौरान उत्पाती लोगों ने बाजार जमकर उत्पात मचाया और बाजार बंद करा दिया। वहीं पिक अप ने तोड़ फोड कर करने के बाद आग लगा दी। उत्पाती युवकों ने इस दौरान पिक अप ड्राइवर के साथ मारपीट भी की। जिससे वह गंभीर घायल हो गया, जिसे जयपुर रैफर किया गया है। पुलिस के अनुसार पिक अप ड्राइवर बीकानेर निवासी कपिल कुमार है। घटना की जानकारी मिलते SP हर्षवर्धन अगरवाला पुराने शहर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने की जानकारी ली। फिलहाल पूरे शहर में संवेदनशीलता को देखते हुए कई थानाधिकारियों सहित अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया है‌। वहीं मामले को लेकर भरतपुर रेंज IG रूपिंदर सिंह भी सवाई माधोपुर पहुंचे हैं।
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story