भारत

चौकी इंचार्ज की सरकारी पिस्टल को ऑफिस से उठाकर अपने पास रखा युवक, फिर किया ये काम, गिरफ्तार

jantaserishta.com
30 Oct 2021 6:29 AM IST
चौकी इंचार्ज की सरकारी पिस्टल को ऑफिस से उठाकर अपने पास रखा युवक, फिर किया ये काम, गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

नोएडा. गौतमबुद्ध नगर थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस द्वारा सरकारी पिस्टल को चौकी ऑफिस से उठाकर अपने पास रखने वाला आरोपी को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वहीं चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है

दरअसल सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें थाना एक्सप्रेस वे पुलिस चौकी में सरकारी पिस्टल को चौकी ऑफिस से उठाकर अपने पास कमर में रखकर एक शख्स घूम रहा था. पुलिस चौकी के अंदर पिस्टल के साथ घूमते हुए उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया, जिसकी पुलिस अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए और यह पाया गया कि उसने चौकी इंचार्ज की सरकारी पिस्टल को चौकी ऑफिस से उठाकर अपने पास रखा था आरोपी का नाम जिसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया.
थाना प्रभारी (SHO) ने सब इंस्पेक्टर से जानकारी ली तो उसने बताया कि मैं चौकी सेक्टर 168 पर शौचालय के लिए आया था. अपना पिस्टल चौकी ऑफिस में रखकर चला गया था. जब वापस आया तो मेरा पिस्टल उसी जगह पर रखा मिला था. पिस्टल को सब इंस्पेंक्टर के शौचालय जाने से और वापस आने की अवधि के बीच नागेश उपरोक्त युवक ने पिस्टल को पीछे पैंट के पीछे लगाया था.
आरोपी युवक के द्वारा किया गया कृत्य अपराध की श्रेणी में आता है. अतः आरोपी युवक नागेश के विरुद्ध थाना एक्सप्रेस वे पर FIR पंजिकृत कर गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है. इस मामले में सब इंस्पेक्टर को लापरवाही का दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और विभागीय कार्यवाही की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story