भारत

झटका! प्रियंका गांधी की फेसबुक पोस्ट को PIB ने बताया भ्रामक, अडानी को लेकर शेयर किया था ये VIDEO

jantaserishta.com
16 Dec 2020 5:38 PM IST
झटका! प्रियंका गांधी की फेसबुक पोस्ट को PIB ने बताया भ्रामक, अडानी को लेकर शेयर किया था ये VIDEO
x

फाइल फोटो 

पीआईबी फैक्ट चेक की तरफ से एक ऐसी सोशल मीडिया पोस्ट को भ्रामक बताया गया है जिसमें एक वीडियो शेयर किया गया है जिस पर प्राइवेट कंपनी का नाम छपा हुआ है. पीआईबी फैक्ट चेक ने बताया है कि यह सिर्फ एक विज्ञापन है.

जिस वीडियो के बारे में पीआईबी ने ये जानकारी दी है वो दरअसल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है.
वीडियो के साथ सोशल मीडिया पोस्ट में प्रियंका गांधी ने लिखा है, ''जिस भारतीय रेलवे को देश के करोड़ों लोगों ने अपनी मेहनत से बनाया, भाजपा सरकार ने उस पर अपने अरबपति मित्र अडानी का ठप्पा लगवा दिया. कल को धीरे-धीरे रेलवे का एक बड़ा हिस्सा मोदी जी के अरबपति मित्रों को चला जाएगा. देश के किसान, खेती-किसानी को भी आज मोदी जी के अरबपति मित्रों के हाथ में जाने से रोकने की लड़ाई लड़ रहे हैं.''
प्रियंका गांधी वाड्रा के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर ये वीडियो 14 दिसंबर को पोस्ट किया गया है. प्रियंका गांधी के इस पोस्ट को केंद्र सरकार की एजेंसी पीआईबी ने भ्रामक बताया है. PIBFactCheck की तरफ से 16 दिसंबर की दोपहर प्रियंका गांधी की पोस्ट के साथ एक ट्वीट किया गया है. इस ट्वीट में लिखा गया है कि रेल पर दिख रहा निजी कंपनी का प्रतीक चिन्ह केवल एक विज्ञापन है.


इसके अलावा ट्वीट में ये भी बताया गया है कि रेल का वीडियो शेयर कर क्या दावा किया गया है और उसकी सच्चाई क्या है. ये है पीआईबी का ट्वीट- दावा: फेसबुक पर एक वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि सरकार ने भारतीय रेल पर एक निजी कंपनी का ठप्पा लगवा दिया है. #PIBFactCheck: यह दावा भ्रामक है. यह केवल एक वाणिज्यिक विज्ञापन है जिसका उद्देश्य केवल 'गैर किराया राजस्व' को बेहतर बनाना है.
गौरतलब है कि विपक्ष लगातार सरकार पर ये आरोप लगाता रहा है कि सरकारी चीजों को प्राइवेट प्लेयरों के हाथों में दिया जा रहा है. कृषि कानूनों को लेकर चल रहे मौजूदा आंदोलन से भी ऐसी आवाजें सुनाई दे रही हैं. लेकिन इस बार रेलवे से जुड़ा दो दावा प्रियंका गांधी ने किया है, सरकार की तरफ से उसका खंडन किया गया है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story