
x
जानें पूरा मामला.
सूरत (आईएएनएस)| सूरत पुलिस को बुधवार सुबह तापी नदी के किनारे से 25 वर्षीय एक फिजियोथेरेपिस्ट का शव मिला है। मृतक फिजियोथेरेपिस्ट महिला की महज 27 दिन पहले ही शादी हुई थी। सहायक पुलिस आयुक्त एल.बी. जाला ने मीडियाकर्मियों को बताया कि पुलिस को बुधवार सुबह फोन आया कि नदी किनारे एक महिला का शव पड़ा हुआ है। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने महिला की पहचान हेमांगिनी डेरिक पटेल के रूप में की है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमआईएमईआर अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस ने कहा कि, हो सकता है कि उसने नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली हो, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि उसकी मौत डूबने या किसी अन्य कारण से कैसे हुई।
परिजनों के मुताबिक, महिला मंगलवार दोपहर से लापता थी। उसके परिवार के सदस्यों ने रांदेर पुलिस स्टेशन को सूचित किया था कि हेमांगिनी का पता नहीं चल रहा है और वह लापता हो गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





