भारत

बुआ के घर भतीजे ने खेला खूनी खेल, पत्नी पर किया कुदाल से जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Admin2
15 April 2021 3:16 PM GMT
बुआ के घर भतीजे ने खेला खूनी खेल, पत्नी पर किया कुदाल से जानलेवा हमला, हालत नाजुक
x
सनसनीखेज मामला

बिहार। सिंघौल ओपी क्षेत्र के फतेहपुर गांव में अपने फुआ के घर आकर एक सनकी पति ने अपनी पत्नी पर कुदाल से सिर पर जानलेवा प्रहार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। खून से लथपथ अवस्था में जख्मी महिला को इलाज के लिए शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां वह जीवन व मौत से जूझ रही है। जख्मी 22 वर्षीया नीमाचांदपुरा थाने के वनद्वार गांव की रहने वाली चांदनी खातून मो. रहमान की पत्नी है। मुफस्सिल थाना के तरैया मोबारकपुर के रहने वाले जख्मी महिला के चाचा मो. मुस्तफा समेत अपने एक दर्जन ग्रामीणों के साथ गायब अपनी भतीजी को खोजने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे थे।

मो. मोस्तफा ने बताया कि फतेहपुर के उसके एक रिश्तेदार ने फोन पर जानकारी दी कि उसकी भतीजी को कुदाल से उसके पति ने सिर पर जानलेवा प्रहार कर दिया है। खून से लथपथ हालत में उसे गायब कर दिया गया है। जब वे लोग फतेहपुर गांव आए तो खून से सने हुए कुदाल को देखा। परिवार के लोग गायब थे। पति-पत्नी के बीच हमेशा से विवाद चल रहा है। एक बार पंचायती भी हुई। इसके बाद भी पति ससुराल से उसे अपने फुआ के यहां ले गया और जान से मारने के लिए कुदाल से जानलेवा प्रहार कर दिया। संभावित सभी निजी अस्पतालों में खोजबीन के बाद अंतिम आशा के रूप में सदर अस्पताल पहुंचे।

एक घंटे तक इंतजार के बाद सूचन मिली कि एक निजी क्लीनिक में उसका इलाज चल रहा है और वह अभी तक जिंदा है। इधर, चिकित्सक ने बताया कि जख्मी महिला को यह कहते हुए भर्ती कराया गया था कि महिला के सिर पर दीवार गिर गयी थी। लेकिन सिटी स्कैन में धारदार हथियार से प्रहार का मामला आने पर पुलिस को सूचना दे दी गयी।

Next Story