भारत

PHOTOS: सड़क पर जन्मदिन मनाने से किया मना, युवकों ने पुलिसकर्मी को BMW कार से मारी टक्कर

jantaserishta.com
4 Nov 2020 5:05 PM IST
PHOTOS: सड़क पर जन्मदिन मनाने से किया मना, युवकों ने पुलिसकर्मी को BMW कार से मारी टक्कर
x
बड़ी खबर.

दिल्ली के सरिता विहार इलाके में पुलिस कॉन्स्टेबल पर बीएमडब्ल्यू चढ़ाने की कोशिश का मामला सामने आया है. कॉन्स्टेबल जितेंद्र और अंकुर मंगलवार रात में गश्त पर थे. उसी दौरान यह घटना हुई.




गश्ती के दौरान सरिता विहार इलाके में एच पॉकेट मार्केट में एक बीएमडब्ल्यू कार एटीएम के पास खड़ी दिखी जिस पर केक रखा हुआ था. बीएमडब्ल्यू कार के पास कुछ लड़के शोर मचा रहे थे. सिपाहियों ने लड़कों से इतनी रात में घर जाने को कहा. लेकिन लड़के घर नहीं गए और सिपाहियों से बहस करने लगे. लड़के कहने लगे कि, "हम लोकल हैं, जन्मदिन की पार्टी यहीं होगी. देखते हैं कौन रोकता है."

इसके बाद कॉन्स्टेबल अंकुर ने सरिता विहार पुलिस थाने में फोन किया. पुलिस की वैन देखकर लड़के जनता फ्लैट मनदपुर खादर की तरफ भागने लगे. पुलिस कार ने उनका पीछा करना शुरू किया. बीएमडब्ल्यू कार ने के पॉकेट के पास अचानक से टर्न लिया.




साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी आर पी मीणा ने बताया कि इस दौरान कांस्टेबल जितेंद्र और अंकुर लड़कों को कार रोकने के लिए सिग्नल देते रहे. ड्राइवर ने कॉन्स्टेबल अंकुर पर कार चढ़ाने की कोशिश की. लेकिन अंकुर ने छलांग लगाकर खुद की जान बचाई. इसके बाद ड्राइवर ने जितेंद्र को रौंदने के इरादे से कार उसकी तरफ मोड़ दी. इसमें जितेंद्र के पैर में चोट आई है. फिलहाल, कॉन्स्टेबल जितेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story