भारत
फर्जी पुलिस अधिकारी की तस्वीरें आईं सामने, महिला अफसर के साथ केक काटता दिखा
jantaserishta.com
3 Aug 2026 12:52 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
मेरठ: मेरठ में फर्जी पुलिस अधिकारी और फर्जी पत्रकार बनकर रंगदारी वसूलने के आरोप में गिरफ्तार राहुल पाल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. शनिवार को ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने टीपी नगर के मोहकमपुर स्थित कार्यालय पर छापा मारकर राहुल पाल और उसके साथी आकाश को गिरफ्तार किया था. आरोपी खुद को पुलिसकर्मी और पत्रकार बताकर हनी ट्रैप के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करते थे. अब राहुल का पुलिसकर्मियों और महिला पुलिस क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में केक काटते हुए वीडियो सामने आने से सवाल उठ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में राहुल पाल पुलिसकर्मियों के साथ केक काटता दिखाई दे रहा है. सबसे ज्यादा चर्चा उस वीडियो की है जिसमें वह एक महिला पुलिस क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में केक काट रहा है. इन तस्वीरों की तारीख और परिस्थितियों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले लोगों से लड़की बनकर संपर्क करते थे और उन्हें हनी ट्रैप में फंसाते थे. इसके बाद खुद को पुलिस अफसर या पत्रकार बताकर एनकाउंटर और जेल भेजने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलते थे. नीरज नाम के पीड़ित से भी दो लाख रुपये की मांग की गई थी.
नीरज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने राहुल और आकाश को गिरफ्तार किया, जबकि दो साथी फरार हैं. एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने फर्जी पुलिस चौकी चलाने के दावे को खारिज कर दिया है. वायरल तस्वीरों और वीडियो की सत्यता को लेकर पुलिस की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





