भारत

फोटो पत्रकार एयरपोर्ट में गिरफ्तार, कब्जे से कारतूस बरामद

Nil dhankar
10 March 2025 7:29 AM IST
फोटो पत्रकार एयरपोर्ट में गिरफ्तार, कब्जे से कारतूस बरामद
x
पढ़े पूरी खबर

मिजोरम। आइजोल में बेल्जियम के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार बेल्जियम के नागरिक के पास से दो खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

अधिकारी के मुताबिक आइजोल में बेल्जियम के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से दो खाली कारतूस बरामद किए गए हैं.आरोपी की पहचान साइमन क्लेमेंट के रूप में हुई है. वह एक स्वतंत्र फोटो पत्रकार है और उसे बुधवार को आइजोल के पास लेंगपुई हवाई अड्डे पर नियमित जांच के दौरान पकड़ा गया.

अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी ने बताया कि बेल्जियम के व्यक्ति को रविवार को आइजोल के पश्चिमी बाहरी इलाके में तनहरिल में न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि क्लेमेंट वीजा नियमों का उल्लंघन कर म्यांमार में घुस गया था और भारत लौटने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

Next Story