भारत

ऑक्सीजन सिलेंडर पर बीजेपी नेता की तस्वीर, जाने क्या है पूरा माजरा

jantaserishta.com
21 April 2021 8:32 AM IST
ऑक्सीजन सिलेंडर पर बीजेपी नेता की तस्वीर, जाने क्या है पूरा माजरा
x

एक ओर कोरोना महामारी से लोग त्रस्त हैं और बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है तो दूसरी ओर कुछ ऐसे भी हैं जो आपदा की इस स्थिति में खुद की लोकप्रियता बढ़ाने के हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं.

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक नेता को इसमें भी खुद की प्रसिद्धि पाने की ललक दिख रही है. राज्य के अमरेली में बीजेपी के नेता ने कोविड केयर सेंटर खुलवाया और जो ऑक्सीजन की बोतल रखी तो उस में खुद की तस्वीर लगवाई.
बीजेपी के नेता कोरोना के मरीजों के लिए लाइफलाइन ऐसी ऑक्सीजन के बोतल पर खुद की तस्वीर छपवा कर प्रसिद्ध हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं.
अमरेली के राजुला में 25 बेड की क्षमता वाले कोविड केयर सेंटर की शुरुआत की गई. जिसमें बीजेपी के पूर्व संसदीय सचिव हीरा सोलंकी ने ऑक्सीजन के सिलेंडर कोरोना मरीजों के लिए दिए.
अमरेली जिले के राजुला में एक सरकारी स्कूल में 50 बेड का अस्पताल चल रहा है जिसमें सभी बेड भर जाने की वजह से 25 और बेड तैयार किए गए तथा फिर से इसकी शुरुआत की गई. इस 25 बेड के लिए जो ऑक्सीजन बोतल आई उसमें नेताजी की तस्वीर लगी हुई हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story