भारत

रोड शो के दौरान विधायक समेत तीन नेताओं के फोन चोरी

jantaserishta.com
1 Dec 2022 8:12 AM IST
रोड शो के दौरान विधायक समेत तीन नेताओं के फोन चोरी
x
DEMO PIC 
मचा हड़कंप।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 4 दिसम्बर को चुनाव से पहले बुधवार को मलका गंज इलाके में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी और आप के दो अन्य नेताओं के फोन चोरी हो गए। यह घटना बुधवार शाम को तब सामने आई जब त्रिपाठी ने आप के दो अन्य नेताओं के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बताया की उनके फोन चोरी हो गए हैं।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा, अखिलेशपति त्रिपाठी, आप विधायक सोमनाथ भारती के सचिव और आप नेता गुड्डी देवी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
4 दिसंबर को होने वाले एमसीडी चुनावों से पहले, आम आदमी पार्टी ने प्रचार के आखिरी चरण को ताकत के अभूतपूर्व प्रदर्शन में बदल दिया, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कमला नगर के पास मलका गंज चौक से घंटा घर चौक तक एक रोड शो किया, जहां उन्होंने एक रैली को संबोधित भी किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story