भारत

फोनपे इस साल दिसंबर तक देगा बंपर नौकरियां, कर्मचारियों की संख्या करेगी दोगुनी

jantaserishta.com
5 April 2022 11:01 PM IST
फोनपे इस साल दिसंबर तक देगा बंपर नौकरियां, कर्मचारियों की संख्या करेगी दोगुनी
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म फोनपे देशभर में अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाएगा. कंपनी ने बताया कि वह अपने कुल कर्मचारियों की संख्या दिसंबर, 2022 तक दोगुनी करके करीब 5400 करेगा. इस समय फिलहाल कर्मचारियों की संख्या 2600 है. कंपनी इस साल के आखिर तक करीब 2600 से ज्यादा कर्मचारियों को दोगुनीदेगा.

फोनपे ने मंगलवार को बताया कि, 'कंपनी अगले 12 महीनों में बेंगलुरु, पुणे, मुंबई, दिल्ली और देश के दूसरे हिस्सों में विभिन्न पदों पर लगभग 2,800 लोगों को नियुक्ति करने की योजना बना रही है.' ये नियुक्तियां इंजीनियरिंग, उत्पाद, विश्लेषण, कारोबार विकास और बिक्री दल से जुड़े पदों पर की जाएंगी.
कंपनी का दावा है कि उसके यहां नौकरी छोड़ने की दर कम है क्योंकि वह अपने कर्मचारियों को बाजार मानक से अधिक वेतन पैकेज प्रदान करती है. इसके साथ ही कर्मचारी शेयर स्वामित्व योजना (ESOP) के माध्यम से सभी कर्मचारियों को धन सृजन का अवसर भी देती है.
फोनपे के मानव संसाधन प्रमुख मनमीत संधू ने कहा, 'हम एक दीर्घकालिक स्थायी संगठन का निर्माण कर रहे हैं, जो प्रौद्योगिकी पर आधारित है और सभी के लिए मूल्य सृजन कर रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story