भारत

फिलीपींस के राष्ट्रपति का पांच दिवसीय भारत दौरा

jantaserishta.com
3 Aug 2025 2:29 PM IST
फिलीपींस के राष्ट्रपति का पांच दिवसीय भारत दौरा
x
नई दिल्ली: फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर 4 से 8 अगस्त तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने रविवार को फिलीपींस के राष्ट्रपति के दौरे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिलीपींस गणराज्य के राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअल्डेज मार्कोस जूनियर 4 से 8 अगस्त 2025 तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और फिलीपींस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर का सोमवार (4 अगस्त) दोपहर 1:50 बजे दिल्ली स्थित एयर फोर्स स्टेशन पालम पर आगमन होगा। सोमवार शाम को होटल ताज महल में उनकी विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ बैठक होगी। इसके बाद मंगलवार (5 अगस्त) को सुबह 9 बजे राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक रूप से स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह राजघाट रवाना होंगे, जहां वह महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रपति फर्डिनेंड की मंगलवार दोपहर को हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक होगी। हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान और एक संयुक्त बयान भी जारी किया जाएगा। उसी दिन शाम को होटल ताज महल में वह केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के साथ भी बैठक करेंगे। साथ ही शाम को राष्ट्रपति भवन में वह राष्ट्रपति मुर्मू के साथ बैठक करेंगे।
इसके अलावा, राष्ट्रपति फर्डिनेंड बुधवार (6 अगस्त) को दिल्ली में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दिल्ली दौरे के बाद वह गुरुवार (7 अगस्त) को बेंगलुरु के लिए प्रस्थान करेंगे। उसी दिन शाम को वह होटल ताज वेस्ट एंड बेंगलुरु में कर्नाटक के राज्यपाल के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शुक्रवार (8 अगस्त) को वह फिलीपींस के लिए रवाना होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story