भारत

ग्रेटर नोएडा का फेज-2 40 लाख नागरिकों के लिए 40 हजार हेक्टेयर पर बसेगा

Admin Delhi 1
13 Aug 2023 6:37 AM GMT
ग्रेटर नोएडा का फेज-2 40 लाख नागरिकों के लिए 40 हजार हेक्टेयर पर बसेगा
x
दूर तक होगा ग्रेटर नोएडा शहर का विकास

नॉएडा: दूर तक होगा ग्रेटर नोएडा शहर का विकासबड़ा भाई विकास करे तो छोटा भाई कैसे पीछे रह सकता है। ऐसा ही कुछ मजेदार किस्सा चल रहा है यूपी के दो शहरों में। यूपी का नोएडा शहर पहले बसा था तो उस नाते इसे बड़ा भाई मान सकते हैं। ग्रेटर नोएडा शहर बाद में बसा जो छोटे भाई की भूमिका में है। अब नोएडा ने अपना विकास नए शहर न्यू नोएडा के रुप में शुरू किया है तो ग्रेटर नोएडा शहर ने अपना फेज 2 (Greater Noida Phase 2) बसाने का प्लान घोषित कर दिया है।

शनिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रुम में हुई प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में अनेक प्रस्ताव पास किए गए। इन प्रस्तावों में सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव शहर के मास्टर प्लान 2041 का था। इस मास्टर प्लान में 40 लाख की आबादी के लिए ग्रेटर नोएडा फेज 2 बसाने का फैसला किया गया है। मास्टर प्लान पर बोर्ड ने अपनी स्वीकृति की मोहर लगा दी है।

40 हजार हेक्टेयर पर बसेगा नोएडा का फेज 2: दरअसल, मौजूदा ग्रेटर नोएडा (पहला फेज) 31,733 हेक्टेयर में बसा है। इसमें 22 हजार हेक्टेयर में शहर है जबकि करीब 11733 हेक्टेयर जमीन पर अन्य सुविधाएं विकसित की गई है। इसकी आबादी करीब 10 लाख है। मास्टर प्लान-2041 में शहर के दूसरे फेज 40 हजार हेक्टेयर में बसाने का प्रस्ताव है। इसमें 35 हजार हेक्टेयर पर शहर बसेगा। दोनों चरण विकसित होने के बाद ग्रेटर नोएडा का कुल रकबा लगभग 71 हजार हेक्टेयर का हो जाएगा। दोनों फेज की करीब 40 लाख की आबादी को देखते हुए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। पहले फेज में आवासीय सेक्टरों की संख्या ज्यादा रखी गई है। ग्रेटर नोएडा के दूसरे फेज-दो में उद्योगों को अधिक प्राथमिकता दी जाएगी।

इसके अलावा आवासीय, ग्रामीण आबादी, मिक्स लैंड यूज, ग्रीनरी, संस्थागत, और ट्रांसपोर्ट के लिए परियोजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। इसके लिए 54 से अधिक गांवों की जमीन अधिग्रहीत की जाएगी। हालांकि अभी मास्टर प्लान में कुछ संशोधन किए जाएंगे। अभी इसमें लैंड यूज पैटर्न तैयार किया गया है।

अभी कहां पर क्या बसाया जाएगा, इसे तय नहीं किया गया है। इसी माह यह योजना तैयार की जाएगी और सभी स्टेक होल्डरों से वार्ता करके आपत्तियां मांगी जाएंगी। इसके बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में तीनों प्राधिकरणों के सीईओ के साथ बैठक की जाएगी। फिर मास्टर प्लान- 2041 को शासन को भेजा जाएगा। Greater Noida

Next Story