भारत

फार्मेसी छात्र को प्रेमिका के पिता ने मारा चाकू, मौत

Nilmani Pal
29 May 2025 7:54 AM IST
फार्मेसी छात्र को प्रेमिका के पिता ने मारा चाकू, मौत
x
हत्या की जघन्य वारदात

यूपी। जौनपुर में एक युवक की दिनदहाड़े हत्या का डरा देने वाला मामला सामने आया है. बैचलर ऑफ फार्मेसी (बीफार्मा) के फाइनल ईयर के छात्र की बुधवार को चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. उसपर ये हमला किसी और ने नहीं बल्कि उसकी प्रेमिका के पिता ने किया है. पुलिस ने ये जानकारी दी है.

पुलिस ने बताया कि हत्या के कुछ ही घंटों बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. घटना सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार के पास हुई. अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मछलीशहर के छितारा (जमालपुर) गांव के भोला नाथ यादव का पुत्र 22 साल का अनुज यादव परीक्षा देने जा रहा था, तभी उस पर हमला हुआ.

आरोपी की पहचान उसी गांव के मनोज यादव के रूप में हुई है. वह कथित तौर पर अपनी बेटी के साथ अनुज के संबंधों को लेकर नाराज था. एएसपी ने बताया कि उसने जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर कुरानी पंचायत भवन के पास अनुज की गर्दन पर कई बार चाकू से वार किया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. बाद में उन्होंने मनोज को गिरफ्तार कर लिया, जिसने अपना अपराध कबूल भी कर लिया.

Next Story
null