भारत

दवाई दुकानें आज बंद, 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल पर

Nilmani Pal
20 May 2026 6:23 AM IST
दवाई दुकानें आज बंद, 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल पर
x

रायपुर/दिल्ली। ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म्स द्वारा दवाओं की ऑनलाइन बिक्री और भारी डिस्काउंटिंग के विरोध में आज 'ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स' (AIOCD) की तरफ से 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल का एलान किया है. संगठन का दावा है कि इस विरोध प्रदर्शन के तहत देश भर के करीब 15 लाख से अधिक केमिस्ट और ड्रगिस्ट अपनी दुकानें बंद रखेंगे' हालांकि, मरीजों को परेशानी से बचाने के लिए आपातकालीन दवाओं की आपूर्ति के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं'.

AIOCD का दावा है कि देशभर के 15 लाख से अधिक केमिस्ट और ड्रगिस्ट इस हड़ताल में शामिल होंगे' संगठन का कहना है कि अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री से पारंपरिक मेडिकल स्टोर्स का कारोबार प्रभावित हो रहा है और इससे मरीजों की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ सकता है'.

AIOCD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. एस. शिंदे और महासचिव राजीव सिंघल के मुताबिक, सरकार की नीतियां खुदरा दवा व्यापारियों के हितों को नुकसान पहुंचा रही हैं' केमिस्ट एसोसिएशन की तीन प्रमुख मांगें हैं.

GSR 817 अधिसूचना को रद्द करना: सरकार द्वारा ऑनलाइन दवाओं की बिक्री को लेकर जारी की गई अधिसूचना संख्या GSR 817 को तुरंत वापस लिया जाए और नए सिरे से ढांचा तैयार हो'

कोरोना काल के नियमों का खात्मा: महामारी के दौरान लागू की गई अधिसूचना GSR 220 को पूरी तरह बंद किया जाए'

डीप डिस्काउंटिंग पर रोक: ऑनलाइन कंपनियों द्वारा दिए जा रहे बेतहाशा डिस्काउंट को रोका जाए या फिर ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (DPCO) में संशोधन कर खुदरा दुकानदारों का मार्जिन बढ़ाया जाए ताकि वे भी प्रतिस्पर्धा में टिक सकें'


Next Story