भारत

जिले में कई स्थानों पर फागोत्सव का आयोजन किया गया

Shantanu Roy
26 March 2024 11:43 AM GMT
जिले में कई स्थानों पर फागोत्सव का आयोजन किया गया
x
पाली। पाली मेहंदी नगरी में इन दिनों फाग उत्सव की धूम मची हुई है। रोजाना नित नए श्रंगार के साथ विभिन्न मंदिरों में भक्तजन भक्ति के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं। रात्रि में पुष्पों संग भगवान को होली खेलाई जा रही है। कुछ ऐसा ही नजारा रात्रि में सुनारों का वास स्थित रूघनाथ मंदिर पर रात्रि में देखने को मिला। जहां फागोत्सव में भजन गायकों ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। विभिन्न फाल्गुनी भक्तिमयी गीतों पर श्रद्धालुओं ने झूमने का आनंद लिया। इस मौके मंदिर पर फूलों से सजावट की गई। भगवान को फूलों से होली खेलाई गई। उत्सव में भजन गायकों ने मैं यमुना तट पर जोऊं कानूड़ा थारी बाट, बोल महिनो फागण रो, सांवरियो थारी ओलु आवे रे.., छेड़ो न कृष्ण कन्हैया ओ गोकुल वाले भैया..., सांवरिया संग कैसे खेलूं होली रे... समेत कई सुमधुर भक्ति व फाल्गुनी भजनों की प्रस्तुतियां देकर सबका मनमोहा। इस मौके भजन गायक हरिनारायण पाराशर, सुधीर दवे, श्यामसुंदर शर्मा, महेश वैरागी, प्रवीण सोनी, राजेश सोनी, महेन्द्र सोनी, विनोद सोनी, अशोक सोनी, कांतिलाल, नीतिन सोनी, मदन गहलोत, अभिषेक सोनी, रामनिवास सोनी, अमन सोनी, प्रमिला, हेमलता, अनिता, हरीप्यारी, मीना, सीमा, प्रवीणा आदि ने हिस्सा लिया।

चारभुजा फाग महोत्सव समिति द्वारा बिलाडिय़ा गेट स्थित नागणेच्चिया माता मंदिर पर शुक्रवार रात्रि में फाग उत्सव का आयोजन होगा। जहां आकर्षक श्रंगार, विशेष पूजन, अभिषेक, महाआरती के बाद भजन मंडलिया भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। यह जानकारी हरिनारायण पाराशर, महेश वैरागी ने दी। फालना शीतला माता मंदिर में महिला मंडल के सान्निध्य में फूलों से होली खेली गई। महिलाओं ने भगवान के साथ फूलों से होली खेली। सुशील गोयल ने बताया कि शीतला माता मंदिर में पुजारी परिवार के सान्निध्य में फागोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान कविता पांडेय, गायत्री देवी अग्रवाल, सरोज कविता गोयल, माया गोयल, योगिता वर्मा, कविता गुर्जर, आयुषी पाण्डेय सहित महिलाओं ने शिरकत की।बीएपीएस स्वामीनारायण सत्संग मंडल के तत्वावधान में हनुमान वाटिका पदम बाग में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। होली महोत्सव में जयपुर अक्षरधाम मंदिर से संत परममुनि स्वामी व गौरव मुनि स्वामी ने होली उत्सव के बारे में भक्त प्रहलाद की कहानी को बताया। आरती के बाद उपस्थित 400 हरि भक्तों ने संतों के संग फूलों से होली खेली। महाप्रसाद का आयोजन किया गया। महेंद्र गहलोत, रतन माली, बस्तीमल परमार, हरीश कुमावत फालना, रावल सिंह मौजूद रहे। जितेंद्र गहलोत, हरेश रावल, मुकेश माली, कमलेश गहलोत, ललित गर्ग, अमित माली, पंकज पालीवाल, विनोद गर्ग, अभिषेक गर्ग, हीरा लाल, कीर्तन, जनक, ललित माली आदि ने सहयोग किया।
Next Story