भारत
फिरोजपुर में पी.जी.आई. का नींव पत्थर रखवा उसका निर्माण करवाना मुख्य लक्ष्य : राणा सोढी
Shantanu Roy
3 Dec 2022 5:45 PM GMT

x
बड़ी खबर
फिरोजपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राणा गुरमीत सिंह सोढी को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया, जिसके बाद राणा समर्थकों में खुशी का माहौल है। उन्होंने इस नियुक्ति पर पार्टी प्रधान जे.पी. नड्डा सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह का आभार व्यक्त किया है। राणा सोढी ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी तनदेही के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के वफादार सिपाही है और पार्टी के हरेक वर्कर को बनता सम्मान दिलवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिले में पी.जी.आई. का नींव पत्थर रखवा उसका निर्माण शुरू करवाना उनका पहला लक्ष्य होगा, ताकि यहां के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं एक छत के नीचे मिल सकें। उन्होंने कहा कि इस बारे में वह प्रधानमंत्री सहित केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को भी मिल चुके हैं और जल्द ही फिरोजपुर में पी.जी.आई. का नींव पत्थर रखने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। राणा ने कहा कि औद्योगिक रूप से पिछड़े जिले को टूरिज्म में प्रफुल्लित करना उनका ड्रीम है, जिसके लिए वह कार्य करेंगे।
Next Story