
x
नोएडा (आईएएनएस)| यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट में प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के कार्यालय सचिव कमाल केपी को शुक्रवार को केरल से गिरफ्तार कर लिया। कमाल पर हाथरस दंगा भड़काने का आरोप है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। कमाल के 4 साथी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। हाथरस हिंसा को भड़काने के मामले में मथुरा टोल से मुजफ्फरनगर निवासी अतीकउर रहमान, रामपुर निवासी आलम, केरल निवासी सिद्दीकी कप्पन और बहराइच निवासी मसूद को गिरफ्तार किया गया था। तब से केरल निवासी कमाल वांछित चल रहा था। मामले की जांच क्योंकि नोएडा यूनिट कर रही थी।
नोएडा पुलिस के अपर पुलिस अधीक्षक आरके मिश्रा ने बताया कि कमाल के पी की गिरफ्तारी के प्रयास कई दिन से किए जा रहे थे, नोएडा एसटीएफ ने केरल के मलपुरम से कमाल को गिरफ्तार कर लिया है। कमाल पीएफआई के शीर्षस्थ पदों में से एक पर नियुक्त किया गया था।
Tagsयूपी एसटीएफपीएफआईपीएफआई कार्यालय सचिवनोएडानोएडा न्यूज़UP STFPFIPFI Office SecretaryNoidaNoida News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





