भारत

पीएफआई के अलकायदा से संबंध: एनआईए की रिपोर्ट

jantaserishta.com
21 Dec 2022 10:57 AM IST
पीएफआई के अलकायदा से संबंध: एनआईए की रिपोर्ट
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केरल की एक अदालत में दायर एक रिपोर्ट में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दावा किया है कि प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के अलकायदा से संबंध हैं। जांच एजेंसी ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि पीएफआई के नेता अलग-अलग तरीकों से आतंकी समूह के संपर्क में थे।
एनआईए ने आगे दावा किया कि प्रतिबंधित समूह एक सीक्रेट विंग चला रहा था, जिसे वे अलग समय पर रिवील करना चाहते थे।
एक सूत्र ने कहा, हाल के छापे के दौरान, एनआईए ने कुछ उपकरण बरामद किए। उन उपकरणों की स्कैनिंग के दौरान, एजेंसी को पता चला कि पीएफआई के नेता अलकायदा के संपर्क में थे। उनका एक सीक्रेट विंग भी था।
पीएफआई के पूरे नेटवर्क का एनआईए ने हाल ही में किए गए राष्ट्रव्यापी छापे के दौरान भंडाफोड़ किया था।
तब पीएफआई पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और उसके सभी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story