जेल में बंद PFI कैदियों से मिलने पहुंची, 4 संदिग्ध महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया

लखनऊ: लखनऊ में गोसाईंगंज जेल में बंद पीएफआई के दो सदस्यों से रविवार को चार महिलाएं मिलने गई थीं। सभी के पास आरटीपीसीआर की रिपोर्ट थी जो जेल कर्मियों की जांच में फर्जी मिली। तत्काल गोसाईगंज पुलिस को चारों महिलाओं को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने देर रात को मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इसी क्रम में बंदियों से मिलने पहुंची महिलाओ की आरटीपीसीआर रिपोर्ट की जांच की गई। जिसमें तीन महिलाओं की रिपोर्ट फर्जी मिली। मामला संदिग्ध दिखा तो जेल प्रशासन ने सभी को रोक लिया। वहीं गोसाईंगंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान वहां काफी हंगामा भी हुआ। जेलर अजय राय के मुताबिक बंदी पीएफआइ के सदस्य थे। इस लिए उनकी मिलाई को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही थी।
गुड़गांव की लैब से जारी हुआ था रिपोर्ट
महिलाओं की आरटीपीसीआर रिपोर्ट गुड़गांव की एक लैब की थीं। लैब को कॉल करके रिपोर्ट के बारे में जानकारी की गई। रिपोर्ट का नबंर बताया गया। इसके बाद लैब के कर्मचारी ने चारों रिपोर्ट मेल पर मांगी। चारों रिपोर्ट लैब की आइडी पर मेल की गई। कुछ देर बाद वहां के कर्मचारी ने वापस फोन करके बताया कि एक रिपोर्ट का सैंपल उनकी लैब में आया था। बाकी की रिपोर्ट का नहीं। जेलर अजय राय ने बताया कि 23 सितंबर को दोनों बंदियों की पेशी थी।
इसके पहले पुलिस कमिश्नर का अलर्ट आया था कि दोनों बंदियों को कोर्ट में भौतिक रूप से पेश करो जाने पर कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसके बाद से सतर्कता और बरती जा रही थी। डीसीपी पश्चिमी सोमेन वर्मा के मुताबिक सभी से पूछताछ करने के बाद गोसाईंगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आगे मामले की जांच गोसाईंगंज पुलिस कर रही है। एसीपी गोसाईंगंज स्वाति चौधरी के मुताबिक जेलर अजय राय की तहरीर पर नाजिमा बदरुद्दीन सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





