भारत

पीएफआई का सदस्य पकड़ाया, पुलिस ने की थी छापेमारी

jantaserishta.com
18 May 2023 10:56 AM IST
पीएफआई का सदस्य पकड़ाया, पुलिस ने की थी छापेमारी
x

फाइल फोटो

गुवाहाटी (आईएएनएस)| असम के कामरूप जिले में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अब्दुल रज्जाक अली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कामरूप जिले के नगरबेरा इलाके से पीएफआई सदस्य अली को पकड़ने के लिए छापेमारी की गई थी।
नगरबेरा पुलिस थाने के ऑफिसर इंचार्ज मिरेल अहमद ने एक गुप्त सूचना के आधार पर एक अभियान चलाया और पीएफआई सदस्य को गिरफ्तार कर लिया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, पीएफआई पर प्रतिबंध के बाद से अली फरार चल रहा था। हमें हाल ही में सूचना मिली कि वह अपने घर लौट आया है और उसके बाद हमने उसे पकड़ने के लिए एक अभियान की योजना बनाई।
पुलिस ने गिरफ्तार पीएफआई सदस्य से पूछताछ की है। मामले में आगे की जांच चल रही है। रिपोर्ट के अनुसार, अब तक पीएफआई के कई सदस्यों को असम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story