भारत

पीएफआई का मास्टर ट्रेनर गिरफ्तार, एनआईए और एटीएस की टीम का एक्शन

jantaserishta.com
19 July 2023 11:35 AM IST
पीएफआई का मास्टर ट्रेनर गिरफ्तार, एनआईए और एटीएस की टीम का एक्शन
x
वह मोस्ट वांटेड अपराधी था।
मोतिहारी: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) की एक टीम ने मोतिहारी पुलिस के सहयोग से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स की पहचान पीएफआई के सक्रिय सदस्य उस्मान सुल्तान खान उर्फ याकूब के रूप में की गई है।
पूर्वी चंपारण जिले के पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने इसकी पुष्टि करते हुए बुधवार को बताया कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया से इसकी गिरफ्तारी हुई है और वह मोस्ट वांटेड अपराधी था। बताया जाता है कि याकूब पीएफआई का मास्टर ट्रेनर था और पीएफआई के सदस्यों को ट्रेनिंग देता था।
पटना के फुलवारी टेरर मॉड्यूल सामने आने के बाद चकिया के रहने वाले याकूब का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पीएफआई का झंडा लगाकर कुछ युवकों को ट्रेनिंग देता दिखाई दे रहा है। याकूब की तलाश एनआईए, एटीएस सहित कई जांच एजेंसियों को थी। बताया जाता है कि जांच एजेंसियों ने कुछ माह पूर्व भी उसके घर पर छापेमारी की थी। उस दौरान वह एजेंसियों को हाथ नहीं लगा था। जांच एजेंसियों ने उसके घर की तलाशी ली थी और कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुए थे।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एनआईए और एटीएस के अधिकारी अज्ञात स्थान पर याकूब से पूछताछ कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story