भारत

पीएफआई की विदेशों में अलग-अलग नामों से शाखाएं थीं: सूत्र

jantaserishta.com
29 Sept 2022 4:55 PM IST
पीएफआई की विदेशों में अलग-अलग नामों से शाखाएं थीं: सूत्र
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की शाखाएं अन्य देशों में थीं और प्रत्येक का एक अलग नाम था, सूत्रों ने इसका खुलासा किया है। पीएफआई कुवैत में कुवैत इंडिया सोशल फोरम (केआईएसएफ) के नाम से सक्रिय था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के सूत्रों ने दावा किया कि केआईएसएफ भारत में पीएफआई की गतिविधियों का समर्थन करने के लिए अपने सदस्यों से वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा करता था। एजेंसियों को पता चला है कि दुबई में स्थित अमीरात इंडियन फ्रेटरनिटी फोरम (ईआईएफएफ) और इंडियन कल्चरल सोसाइटी पीएफआई की शाखाएं हैं।
पीएफआई के सदस्य भारत में स्थित एनआरआई खातों में पैसा भेजते थे। बाद में वह राशि को पीएफआई सदस्यों के खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुसार लेनदेन फेरा के उल्लंघन में किया जा रहा था। पीएफआई के सदस्य अपने सहयोगियों से मिलने यूएई भी जाया करते थे। एजेंसियों को पता चला है कि हज के नाम पर पीएफआई को विदेशी फंडिंग मिल रही थी।
सूत्रों ने यह भी कहा कि पीएफआई के कैडर दुनिया भर में हैं और वे अलग-अलग तरीकों से प्रतिबंधित संगठन के मुख्य एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। एक अन्य कथित कट्टरपंथी संगठन, दावत-ए-इस्लामिया भी पीएफआई की तरह ही काम कर रहा है और संभावना है कि कई पीएफआई कैडर इस संगठन में शामिल हो सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story