पीएफ घोटाला केस: जमानत को दी गई है चुनौती, सर्वोच्च अदालत ने जारी किया नोटिस

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में करोड़ों रुपये के भविष्य निधि (PF) घोटाला मामले में आरोपी पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के पूर्व एमडी अयोध्या प्रसाद मिश्रा (Ayodhya Prasad Mishra) की जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नोटिस जारी कर दो हफ़्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 8 अप्रैल को होगी. कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान ASG ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि अभी तक इस मामले में हज़ारों करोड़ रुपये की राशि रिकवर नहीं हुई है. वहीं अयोध्या प्रसाद के वकील ने कोर्ट में कहा कि अयोध्या प्रसाद मिश्रा एक वरिष्ठ नागरिक है और उनको स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या भी हैं. इस तर्क को काटते हुए ASG ऐश्वर्या भाटी ने कहा जिस समय घोटाला हुआ था उस समय भी वो वरिष्ठ नागरिक ही थे और उनको बीमारियां थीं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





