भारत

पेट्रोलियम कंपनियों ने छठ पर LPG सिलेंडर सस्ता किया या महंगा, जाने अपने शहरों के रेट

Admin Delhi 1
31 Oct 2022 1:01 PM GMT
पेट्रोलियम कंपनियों ने छठ पर LPG सिलेंडर सस्ता किया या महंगा, जाने अपने शहरों के रेट
x

दिल्ली: इस समय देश के अलग-अलग हिस्सों में त्योहारों की धूम मची हुई है। आज उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ (Chath 2022) समाप्त हो गया। पेट्रोलियम कंपनियों ने दिवाली के बाद छठ के मौके पर भी एलपीजी गैस (LPG Cylinder Price) सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। जिसकी वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में पुरानी कीमतें ही बरकरार हैं। अमूमन देखा जाता है कि महीने के पहले दिन गैस के दाम में कंपनियां कीमतों में बदलाव करती हैं। अब देखना होगा कि क्या 1 नवंबर को कीमतों में कोई बदलाव होता है या नहीं? आइए जानते हैं छठ के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में एलपीजी सिलेंडर किस रेट पर मिल रहा है?

14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट रुपये में (राउंड फिगर में):

लेह 1290

आईजोल 1205

श्रीनगर 1169

पटना 1151

कन्या कुमारी 1137

अंडमान 1129

रांची 1110.50

शिमला 1097.5

डिब्रूगढ़ 1052

लखनऊ 1090.5

उदयपुर 1084.50

इंदौर 1081

कोलकाता 1079

देहरादून 1072

चेन्नई 1068.5

आगरा 1065.5

चंडीगढ़ 1062.5

विशाखापट्टनम 1061

अहमदाबाद 1060

भोपाल 1058.5

जयपुर 1056.5

बेंगलुरू 1055.5

दिल्ली 1053

मुंबई 1052.5

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर प्राइस (रुपये)

दिल्ली – 1859.50

कोलकाता – 1959

मुंबई – 1811.50

चेन्नई – 2009.50

Next Story