भारत

पेट्रोल पंप का 50 रुपए से कम कीमत पर पेट्रोल बेचने से इनकार, मालिक ने लगाया ये नोटिस

jantaserishta.com
6 April 2022 10:11 PM IST
पेट्रोल पंप का 50 रुपए से कम कीमत पर पेट्रोल बेचने से इनकार, मालिक ने लगाया ये नोटिस
x
पढ़े पूरी खबर

नागपुर: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच महाराष्ट्र के नागपुर में एक पेट्रोल पंप पर 50 रुपए से कम कीमत का पेट्रोल बेचने से इनकार कर दिया गया है. इसको लेकर पोस्टर भी चिपकाया गया है, जिस पर साफ लिखा दिया है कि पचास रुपये के नीचे पेट्रोल नहीं मिलेगा.

पेट्रोल पंप मालिक रविशंकर पारधी का इस फैसले को लेकर कहना है कि वाहन चालक 20-30 रुपए का पेट्रोल मांगते हैं और जो मशीनें हैं वो काफी तेज चलती हैं. जब कर्मचारी नोजल उठाएगा तो उठाते ही 20-30 रुपए का पेट्रोल पूरा हो जाता है, जिसके कारण लोग झगड़ा करने लगते हैं, तो हमने बिजली की बचत और झगड़े कम करने के लिए ये फैसला लिया है.
उधर, गाड़ी में तेल भरवाने आए एक ग्राहक ने बताया, पेट्रोल अगर 50 रुपए से नीचे नहीं मिलेगा तो हमारा काम कैसे चलेगा. वैसे ही हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं.
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच राष्ट्रीय बाजार में वाहन ईंधन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल अब 120.51 रुपये लीटर और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. मुंबई के अलावा राजस्थान के श्रीगंगानगर और मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पेट्रोल का भाव 120 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है. बता दें कि राज्य स्तर पर वाहन ईंधन पर लगने वाले वैट (VAT) की अलग-अलग दरों की वजह से शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव अलग होता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story