भारत
₹2800 के 'लालच' में ₹9 लाख स्वाहा! पेट्रोल पंप मालिक को लगा बड़ा झटका
jantaserishta.com
27 Sept 2025 1:36 PM IST

x
वीडियो सामने आया.
रोहतक: रोहतक के गोहाना में पेट्रोल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताज़ा घटना गुरुवार दोपहर की है, जब पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर स्थित श्री बालाजी एचपी फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल भरवाने के बहाने आए कार सवारों ने फिल्मी अंदाज़ में पेट्रोल चोरी कर डाली.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफेद रंग की कार में सवार दो युवक स्टेशन पर पहुंचे. उन्होंने सेल्समैन अनिल उर्फ़ लीला से 2800 रुपये का पेट्रोल डालने को कहा. जब तक 2600 रुपये का पेट्रोल भरा गया, तभी अचानक कार चालक ने गाड़ी स्टार्ट की और पेट्रोल पंप से फरार हो गया.
इस दौरान गाड़ी इतनी तेज़ी से निकाली गई कि पेट्रोल नोज़ल कार में ही फंसा रह गया और झटके से पूरा आउटलेट ज़मीन पर गिरकर टूट गया. बताया जा रहा है कि इस आउटलेट की कीमत लगभग 9 लाख रुपये है.
घटना के बाद पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई. पेट्रोल पंप मालिक आशीष सांगवान और उनकी पत्नी नरेश सांगवान ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. फुटेज में गाड़ी का नंबर साफ नज़र आ रहा है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
सेल्समैन अनिल ने बताया कि इतनी तेज़ी से घटना हुई कि किसी को समझने का मौका ही नहीं मिला. उन्होंने कहा कि कार सवार पहले बिल्कुल सामान्य लगे लेकिन अचानक उनकी हरकत ने सबको चौंका दिया. जहां यह घटना हुई, वहां से महज़ दो किलोमीटर की दूरी पर बरोदा थाने की भैंसवान खुर्द चौकी है. इसके बावजूद अपराधियों ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





