उत्तर प्रदेश

स्कूटी सवार पेट्रोल पंप मैनेजर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Jantaserishta Admin 4
5 Dec 2023 7:07 AM GMT
स्कूटी सवार पेट्रोल पंप मैनेजर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
x

बरेली। हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात कार ने एक स्कूटर चालक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बीडीए कॉलोनी इंदिरापुरम निवासी 24 वर्षीय प्रशांत सिंह राघव पेट्रोल पंप मैनेजर के पद पर काम करते थे और धनेट में किराए पर रहते थे। वह कल रात बरेली में एक पार्टी से लौटे थे। चबीगंज थाना क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

Next Story