भारत
पेट्रोल पंप के कर्मचारी की बेदर्दी से हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
13 May 2024 7:47 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
पाली: राजस्थान के पाली में पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मचारी की बेदर्दी से हत्या करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी डीजल के पैसे नहीं देना चाहते थे. इसलिए उन्होंने तेल भरवाने के बाद कार के शीशे बंद कर लिए. इस दौरान पैसे लेने के लिए हाथ आगे किए हए पेट्रोल पंप कर्मचारी विशाल का हाथ स्कॉर्पियो कार में फंस गए.
इसके बाद आरोपी कार को तेज रफ्तार में भगाते हुए वहां से निकल गए. करीब 300 मीटर तक कार की खिड़की से लटका हुआ विशाल सड़क पर घसिटता रहा. इसके बाद स्कॉर्पियो सवार युवकों ने कार रोककर उसकी जमकर पिटाई की और फिर मौके से फरार हो गए. बाद में इलाज के दौरान विशाल की मौत हो गई.
इस घटना के बाद पाली में पेट्रोल पंप कर्मचारियों में रोष फैल गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों का तंत्र सक्रिय किया. दर्जनों सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद आखिरकार पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. यह मामला इसलिए भी पेंचीदा था क्योंकि गाड़ी में कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी.
पुलिस ने बताया कि विशाल बमुकाम सरहद पुनायता में HP पेट्रोल पंप के सागर फिलिंग स्टेशन पर पिछले करीब 15-16 महीने से काम कर रहा था. नेशनल हाईवे 62 जोधपुर पाली बाईपास पर 11 मई 2024 की रात करीब 12.30 बजे बिना नंबर की एक सफेद स्कार्पियो पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने आई.
उनके कहने पर विशाल ने 3000 रुपये का डीजल गाड़ी में डाल दिया. इसके बाद जब पैसे लेने के लिए विशाल ने अपने हाथ आगे किए, तो वाहन चालक ने कांच बंद कर गाड़ी को दौड़ा दिया. इस दौरान विशाल के दोनों हाथ स्कार्पियो गाडी में फंस गए. स्कॉर्पियो सवार तेज गति से गाड़ी भगाते हुए विशाल को करीब लगभग 300 मीटर घसीटते हुए ले गया. फिर आगे ले जाकर मारपीट कर सड़क किनारे फेंक दिया.
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पाली ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. इसके बाद साक्ष्य जुटाए और मुखबिरों की मदद से घटना के महज 12 घंटे के अंदर मांले का खुलासा कर दिया. पुलिस ने बताया कि इस मामले में 23 साल के महेंद्र, 21 साल के राजेश और 21 सले के पंकज को गिरफ्तार किया गया है.
Tagsपालीपाली न्यूज़राजस्थानराजस्थान न्यूज़कर्मचारी की बेदर्दी से हत्या3 आरोपी गिरफ्तारPaliPali NewsRajasthanRajasthan NewsEmployee brutally murdered3 accused arrested
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





