भारत

कोल्ड ड्रिंक की बोतल में पेट्रोल, युवक भड़का, आग का गोला बनी युवती

jantaserishta.com
7 Oct 2024 11:09 AM IST
कोल्ड ड्रिंक की बोतल में पेट्रोल, युवक भड़का, आग का गोला बनी युवती
x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपित को गिरफ्तार के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.
बांदा: यूपी के बांदा में अपनी सगी मौसेरी बहन के इनकार पर एक युवक जल्‍लाद बन गया। युवक, कोल्‍ड ड्रिंक की बोतल में पेट्रोल लाया और उसे बहन पर उड़ेल कर आग लगा दी। युवती शोर मचाते हुए नाले में कूद गई। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपित की धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीमें जुट गई हैं।
पल्हरी गांव 30 वर्षीय मंजू के पति ने छोड़ दिया है। वह अपने तीन बच्चों को लेकर मां के घर रहती है। रविवार रात करीब 8 बजे अछाह गांव निवासी मौसेरा भाई रामबाबू घर आया। साथ चलने को कहा। मंजू ने इनकार किया तो तेल डालकर आग लगा दी। आरोपित कोल्ड ड्रिंक की बोतल में तेल लाया था। आग का गोला बनी युवती बुरी तरह तड़पड़ाने लगी। शोर मचाते हुए बचने के लिए वह नाले में कूद गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्‍टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस का कहना है कि आरोपित को गिरफ्तार के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। सीओ सिटी राजवीर सिंह ने बताया कि आरोपित को पकड़ने के लिए तीन टीमें रवाना की गई हैं। बताया कि आरोपित कोल्ड ड्रिंक की बोतल में पेट्रोल लेकर आया था। वहीं, मंजू की मां ने रोते हुए पूरी घटना की जानकारी दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story