भारत

पेट्रोल-डीजल-गैस होने वाले हैं महा सस्ता...

Nilmani Pal
20 Dec 2022 5:12 AM GMT
पेट्रोल-डीजल-गैस होने वाले हैं महा सस्ता...
x

पप्पू फरिश्ता

देश में महंगाई को लेकर विपक्ष के निशाने पर रही केंद्र सरकार आगामी बजट के दौरान महंगाई नियंत्रण के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कूटनीतिक तौर पर लोगों को महंगाई से लोगों को बड़ी राहत देने योजना बना रहे हैं उनकी कोशिश रंग लाते भी दिख रही है। साल 2024 के चुनाव के पूर्व नरेंद्र मोदी गोपनीय तरीके से नया प्लान सेटअप कर लिए है और किसी भी कीमत पर अपने नए प्लान को अंजाम देने के लिए तत्परता से जुटे हुए हैं। नरेंद्र मोदी अपनी विदेश नीति का बखूबी उपयोग कर अपनी क्षमता और गोपनीय रणनीति को अंजाम देने की ओर अग्रसर हैं। आने वाले दिनों में इसका परिणाम दिखने लगेगा। यह कहना भी लाजमी है कि नरेंद्र मोदी विश्व के सभी नेताओं से अलग अपनी प्लानिंग को आगे कर बड़ी सोच के साथ गोपनीय तरीके से अमली जामा पहनाते हैं। मोदी अपने बड़ी चालाकी से और बहुत सहजता से एकदम हल्के अंदाज से बड़ी घोषणा कर देते हैं जिसका किसी को अंदाजा भी नहीं होता और कई राजनेता व आर्थिक जानकार हैरान हो जाते हैं कि मोदी ही ऐसा कर सकते हैं। मोदी की कूटनीति रंग ला रही है और अब वह दिन दूर नहीं कि मोदी बहुत जल्द चुनावी माहौल में भारत की सभी चुनावी नीति निर्धारित करने में कामयाब होंगे। इसी के तहत अब बहुत जल्द भारत के लोगों को पेट्रोल डीजल 80 रुपए लीटर तक मिलने की उम्मीद है और चुनाव तक यही कीमत या इससे भी कम कीमत पर पेट्रोल डीजल उपलब्ध होगा इसी के आधार पर मोदी अपनी रणनीति को आगे बढ़ा रहे हैं। स्पष्ट है कि रूस हमे कच्चे तेल को कम से कम तीन साल तक विश्व से कम रेट में (कच्चा तेल) देते रहेगा। आने वाले दिनों में पूरे विश्व में असमानता और अराजकता का माहौल होने के कारण विश्व मंडी में भारत की पकड़ एवं खरीदी की क्षमता और बढ़ेगी। इसलिए कुछ और मुस्लिम देश के कच्चे तेल भंडारण के व्यापारिक संगठन भारत को देने के लिए सहमति देंगे। अगर सबकुछ ठीक ठाक रहा और पीएम मोदी की रणनीति पर चलता रहा तो केंद्र सरकार महंगाई पर यह महा हथौड़ा चला सकती है। आने वाले कुछ महीने में यह हथौड़ा चलता दिख सकता है।

भारत में विपक्ष की राजनीति को तार-तार करने के उपरांत ऐसा लगता है कि साल 2024 में पीएम मोदी आम जनता की जरूरत की चीजे जैसे पेट्रोल , डीजल और गैस एवं सीएनजी के दामों को 2016-17 के स्तर पर ला सकते है। जिससे कि विपक्षी पार्टियों के पास महंगाई का मुद्दा नहीं रहेगा। संभवता पेट्रोल और डीजल दाम 80 के आसपास हो सकता है, वही गैस के दाम 700 तक होने की संभावना दिख रही है। जैसा कि पूरी दुनिया जानती है कि रूस भारत का एक भरोसेमंद मित्र देश है। इसी दोस्ती को रूस ने आगे बढ़ते हुए नए साल के 15 दिन पहले ही रूस ने भारत को नए साल का एक बड़ा तोहफा दे दिया है। दरअसल खबर निकल कर ये सामने आई है कि अब से 3 महीने पहले तक रूस हमे 60 से लेकर 70 डॉलर पर बैरल ऑयल बेचा करता था। जबकि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 90 से लेकर 100 डॉलर हुआ करती थी। मतलब रूस हमे 30 डॉलर प्रति बैरल का भारी डिस्काउंट दिया करता था लेकिन आज रूस ने दुनिया को हैरान करते हुऐ भारत को ऐसा तोहफा दिया है जिससे चीन-पाकिस्तान पूरी तरह से सदमे में आ गए है। हुआ यह है कि अब से रूस हमें और भी ज्यादा डिस्काउंट देने जा रहा है। यानी अब से हमें 48 डॉलर पर बैरल कच्चा तेल रूस देगा। अब ये कितना सस्ता है। इसके लिए इन दो उदाहरण से समझते हैं। जब जमीन से तेल निकाला जाता है तो इसका खर्चा 35 से लेकर 45 डॉलर प्रति बैरल आता है।

यानी की रूस हमसे बहुत ही कम मुनाफा कमा रहा है। कई एक्सपर्ट का मानना है कि रूसी उरान यानी जमीन के बहुत अंदर चट्टानों के नीचे पाया जाना वाला तेल अगर रूस भारत को इतने कम दाम में दे रहा है तो इसमें आश्चर्य होना स्वाभाविक है। जैसा कि आप सभी जानते है त्र7,त्र20 ने रूस के ऊपर सेंक्शन लगाते हुए रूस के ऑयल पर प्राइस कैप लगाया था और कहा था कोई भी देश रूस से 60 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर ऑयल नहीं खरीदेगा और ऐसा इसलिए किया गया था ताकि रूस को आर्थिक रूप से तोड़ा जा सके और उसकी अर्थव्यवस्था को कमजोर किया जा सके। जिस पर भारत ने रूस का साथ देते हुऐ कहा था कि हम रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करेंगे और न ही रूस पर लगे किसी भी सेंक्शन को मानेंगे। जिस पर रूस ने भारत का धन्यवाद किया था और इसी कड़ी में रूस ने दुनिया को हैरान करते हुऐ सिर्फ भारत को इतना सस्ता कच्चा तेल देना जारी किया।

राजस्थान के सीएम गहलोत का बड़ा ऐलान- 500 में देंगे गैस सिलेंडर

राजस्थान की गहलोत सरकार ने गरीबों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने ऐलान किया है कि गरीबों को साल में 12 सिलेंडर देगी. इसके लिए उन्हें प्रति सिलेंडर 500 रुपये देने होंगे. यह योजना 1 अप्रैल 2023 से लागू होगी. इस बाबत अलवर में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि महंगाई का मामला गंभीर है. हम अगले साल 1 अप्रैल से बीपीएल परिवारों को 500 रुपये में सिलेंडर देंगे. इसके तहत गरीबों को साल में 12 गैस सिलेंडर दिए जाएंगे. हमारी सरकार का लक्ष्य और प्राथमिकता है कि कोई भी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे. अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में कहा, राज्य सरकार गरीबों को अधिकतम राहत पहुंचाने के लिए निरंतर जनकल्याणकारी फैसले ले रही है. इसी क्रम में प्रदेश सरकार गरीब तबके को सस्ती दर पर सिलेंडर उपलब्ध करवाने के लिए योजना लेकर आ रही है.

Next Story