भारत

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई, अगर तेल कंपनियां दाम में कटौती करती हैं तो फ्यूल के दाम 10 रुपये तक हो सकते हैं कम

jantaserishta.com
27 March 2026 9:07 AM IST
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई, अगर तेल कंपनियां दाम में कटौती करती हैं तो फ्यूल के दाम 10 रुपये तक हो सकते हैं कम
x

नई दिल्ली: ग्‍लोबल कच्‍चे तेल की आपूर्ति संकट के बीच सरकार ने बड़ी राहत दी है. पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार ने एक्‍साइज ड्यूटी को घटा दिया है. पेट्रोल पर एक्‍साइज ड्यूटी 10 रुपये घटाकर 3 रुपये कर दिया गया है, जबकि डीजल पर एक्‍साइज ड्यूटी जीरो कर दिया गया है.

सरकार ने यह तेल कंपनियों को बड़ी राहत दी है, क्‍योंकि उन्‍हें संकट के समय में महंगे दामों पर कच्‍चा तेल खरीदना पड़ रहा था, जिसे लेकर सरकार ने ये राहत दी है. हालांकि राज्‍य सरकारों का वैट लागू रहेगा. पहले पेट्रोल पर एक्‍साइज ड्यूटी 13 रुपये था और डीजल पर एक्‍साइज ड्यूटी 10 रुपये प्रति लीटर था. हालांकि अब इसमें 10 रुपये की कटौती की गई है.
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹87.67 प्रति लीटर है. नोएडा में पेट्रोल ₹94.85, डीजल ₹87.98 है. इसी तरह, मुंबई में पेट्रोल ₹103.54 प्रति लीटर और डीजल ₹90.03 प्रति लीटर है.
अब इस कटौती के बाद अगर तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती करती हैं तो फ्यूल के दाम 10 रुपये तक कम हो सकते हैं. अभी तक सिर्फ सरकार की ओर से एक्‍साइज ड्यूटी कम की गई है. पेट्रोल और डीजल में कटौती तेल कंपनियों के ऐलान के बाद होगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story