भारत

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लौटी तेजी

Subhi
9 April 2026 8:02 AM IST
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लौटी तेजी
x
कीमतों में तेजी

दुनियाभर के तेल बाजार में इस वक्त काफी उतार-चढ़ाव है. कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उबाल आ गया है. गुरुवार को तेल की कीमतों में जबरदस्त रिकवरी देखी गई.'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz), जहां से दुनिया का 20% कच्चा तेल गुजरता है, वहां तनाव बढ़ने से ब्रेंट क्रूड 2.1% की बढ़त के साथ $96.73 प्रति बैरल और WTI क्रूड 2.7% की उछाल के साथ $96.99 पर पहुंच गया है. यह उछाल पिछले सत्र में आई 13% की रिकॉर्ड गिरावट के ठीक बाद आया है.हालांकि, भारतीय तेल कंपनियों (OMCs) ने फिलहाल घरेलू कीमतों को स्थिर रखा है.

दिल्ली में आज पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर की दर से मिल रहा है.

मुंबई में पेट्रोल की कीमत ₹103.54 है, जबकि डीजल ₹90.03 प्रति लीटर बिक रहा है.

चेन्नई में आज एक लीटर पेट्रोल के लिए ₹101.06 और डीजल के लिए ₹91.50 चुकाने होंगे.

कोलकाता में पेट्रोल का रेट ₹105.86 और डीजल का भाव ₹92.02 प्रति लीटर बना हुआ है.

बेंगलुरु में पेट्रोल ₹102.96 और डीजल ₹88.95 प्रति लीटर पर स्थिर है.

हैदराबाद में आज पेट्रोल ₹107.46 और डीजल ₹97.00 प्रति लीटर की दर से मिल रहा है.

Next Story